जौनपुर, अप्रैल 24 -- मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में गुरुवार देर रात आबादी की जमीन पर मड़हा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और आगजनी में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए, जबकि आग की चपेट में आकर चार मड़हे जलकर नष्ट हो गए।बताया जाता है कि गांव निवासी आसाराम सरोज और रमेश सरोज के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आसाराम अपने पुराने मड़हे पर नया मड़हा रखने के लिए छप्पर तैयार किए थे, दूसरे पक्ष के लोग मौके पर रात 9 बजे पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने मड़हे में आग लगा दी, जिससे आसपास के अन्य मड़हे भी जल उठे और उनमें रखा गृहस्थी का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.