मड़हा रखने को लेकर मारपीट, पांच घायल
भदोही, मई 4 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली के भरतपुर गांव में सोमवार को मड़ई लगाने को लेकर दो परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। उक्त गांव में मड़हा रखने को लेकर हुई मारपीट में विकास कुमार बिंद 22 वर्ष, रमेश कुमार बिंद 24, दिनेश कुमार बिंद 35 वर्ष, मनोज कुमार 24 वर्ष, प्रभा देवी 58 वर्ष पत्नी विजय बिंद घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस तथा एंबुलेंस के सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मारपीट की रिपोर्ट दोनों पक्ष से दर्ज कराई गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.