जौनपुर, अप्रैल 25 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में गुरुवार की देर रात आबादी की जमीन पर मड़हा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट और आगजनी की भी घटना हो गई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए, जबकि आग की चपेट में आकर चार मड़हे जलकर नष्ट हो गए। एक पक्ष ने मड़हा फूंकने का दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया। इस मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी आसाराम सरोज और रमेश सरोज के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- मड़हे को लेकर विवाद में मारपीट व आगजनी आसाराम अपने पुराने मड़हे पर नया मड़हा रखने के लिए छप्पर तैयार किए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग मौके पर रात 9 बजे पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में ...