भागलपुर, जनवरी 3 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार सुबह तीन बजे भीषण अगलगी से अफरातफरी मच गई। अगलगी में दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक दुकान भी आग की चपेट में आकर राख हो गई। आग लगने से सुबोध साह और अवध किशोर साह के घरों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित सुबोध साह ने बताया कि उनके घर में रखे पलंग, कुर्सी, साइकिल, जेवरात, टोटो की चार बैटरी और करीब 20 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। वहीं दूसरी ओर अवध किशोर साह का घर और उनकी दुकान भी आग की चपेट में आ गई। पलंग, कुर्सी सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। साथ ही दुकान में रखा पूरा सामान भी राख हो गया। आग लगते ही ग्रामीणों ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफ...