बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर से सटे मड़वानगर टोल प्लाजा पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोल परिसर में स्थापित वाटर आरओ सिस्टम इन दिनों दूषित पानी दे रहा है, जिससे यात्रियों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। कई लोगों ने शिकायत की है कि पानी में बदबू और गंदगी साफ नजर आ रही है, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालक और यात्री तपती धूप व बढ़ती गर्मी के बीच प्यास बुझाने के लिए मजबूरन बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए यह स्थिति और अधिक मुश्किल बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.