मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र स्थित मड़वन शेख टोला मस्जिद के समीप से पुलिस ने गुरुवार को लोडेड कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। धरा गया युवक समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाने के नागपुर खेरी निवासी श्रवण कुमार (19) है। अपर थानेदार कृष्णकांत मिश्रा के बयान पर युवक के खिलाफ करजा थाना में मामला दर्ज किया गया है। अपर थानेदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मड़वन शेख टोला मस्जिद के समीप एक युवक हथियार के साथ खड़ा है। इसके बाद करजा पुलिस ने दल बल के साथ छापेमारी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कमर से लोडेड कट्टा बरामद किया गया। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.