मड़वन में सौ किसानों के बीच गरमा बीज का वितरण
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मड़वन। एक संवाददाता प्रखंड के ई-किसान भवन में शुक्रवार को गरमा बीज वितरण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्घाटन कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्र के सौ से अधिक किसानों के बीच मूंग, अरंडी एवं मक्का के बीज का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को फसल की बुआई, देखभाल और पैदावार बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।विधायक ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। आश्वासन दिया कि कृषि से संबंधित हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र सरैया के वैज्ञानिक रामकृष्ण, आत्मा के उप परियोजना निदेशक विनोद कुमार सिंह, बीएओ गिरीश कुमार, बीडीओ विनय कुमार, सीओ मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.