मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों आवारा कुत्ते का आतंक काफी बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते दो दिनों में भटौना, बोरबारा, मकदुमपुर कोदरिया समेत अन्य गांवों में आवारा कुत्तों ने ढाई दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। कुत्तों के काटने से गंभीर रूप से घायल छह पीड़ितों को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। अन्य का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया। उन्हें एंटी रेबीज का टीका देकर घर भेज दिया गया।मड़वन सीएचसी के कर्मी शशि कुमार एवं कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि बुधवार को कुत्ते के काटने से जख्मी हुए द्वारिकानाथपुर के 15 वर्षीय नीरज कुमार, बोरबारा के 4 वर्षीय अयांश, बसंत खरौना के प्रीतम कुमार, बगाही के 12 वर्षीय आ...