मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मड़वन, एक संवाददाता। जिले को कालाजार मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से मड़वन प्रखंड में विशेष महाअभियान की शुरुआत की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने छिड़काव दल को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 60 दिन तक युद्धस्तर पर चलेगा। इसके तहत प्रखंड के नौ संवेदनशील राजस्व गांवों को चिह्नित किया गया है, जहां बालू मक्खी का खतरा अधिक है। अभियान के दौरान कुल 10,076 घरों के 35,268 कमरों में सिंथेटिक पायरेथ्रॉइड दवा का छिड़काव किया जाएगा। इससे लगभग 55,424 की आबादी को कालाजार के संक्रमण से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो मिशन मोड में काम कर रही हैं। सरकार ने कालाजार मरीजों के लिए आर्थिक सहायता भी बढ़ाई है। अब मरीज को इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.