मड़वन प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी बरकरार
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रमुख रेणु देवी व उपप्रमुख राजकिशोर पासवान के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को खारिज हो गया। इस प्रकार दोनों की कुर्सी बरकरार रह गई। निर्धारित समय तक बैठक में आवश्यक दो तिहाई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हो सके, जिसके कारण बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार ने प्रस्ताव को निरस्त घोषित कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। बैठक का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित था। अविश्वस प्रस्ताव पर चर्चा या मतविभाजन के लिए विरोधी खेमे के एक भी पंसस बैठक में नहीं पहुंचे। वहीं, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी व उपप्रमुख राजकिशोर पासवान निर्धारित समय तक अपने समर्थक सदस्यों के साथ बैठक में नहीं पहुंचीं। निर्धारित स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.