मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मड़वन। भागवतपुर निवासी प्रगतिशील किसान व उद्यान रत्न राजेश रंजन कुमार को राज्यस्तरीय फार्म एंड फूड अवार्ड्स के तहत बेस्ट फार्मर अवार्ड इन ऑर्गेनिक एंड नेचुरल फार्मिंग के लिए चयनित किया गया है। राजेश रंजन कुमार को दिल्ली से ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है। 17 मार्च को पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उन्हें अवार्ड दिया जाएगा। राजेश रंजन कुमार लंबे समय से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। वे अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक तरीकों का प्रयोग कर खेती करते हैं और बेहतर उत्पादन के साथ अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सरैया के हेड सह प्रधान वैज्ञानिक रामकृष्ण रॉय, वैज्ञानिक तरुण कुमार, डॉ. अनुपम आदर...