मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मड़वन प्रखंड स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा कि इस कैंप में प्रखंड के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में आईं गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर महीने की 9, 15 और 21 तारीख को यह विशेष अभियान चलाया जाता है। विभाग का मुख्य फोकस एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करना और हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय रहते पहचान करना है। चेकअप के दौरान जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, उन्हें इंजेक्शन निशुल्क लगाया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.