मड़वन : सर्वे कर्मचारी को हटाने की मांग
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मड़वन। भटौना पंचायत के सर्वे कर्मचारी शुभम कुमार पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिला पार्षद परिषद सदस्य कुंदन कुमार ने सीओ को आवेदन देकर हटाने की मांग की है। बताया कि भटौना पंचायत के बोरवाड़ा में सर्वे के कार्य के दौरान सर्वे कर्मचारी द्वारा कई जगह गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी, जिसकी सूचना सीओ को दी गई थी। 12 मई को भटौना पंचायत के पंचायत भवन पर जमीन सर्वे से संबंधित ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। यह भी पढ़ें- मड़वन : सर्वे कर्मचारी को हटाने की मांग यह भी पढ़ें- टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.