मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मड़वन, एक संवाददाता। पानापुर थाना क्षेत्र के सलाहपुर निवासी सुनील महतो का 16 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सूरत से लापता हो गया। इस संबंध में किशोर की मां आशा देवी ने गुरुवार को करजा थाना में आवेदन दिया है। इसमें पिता रामचंद्र महतो एवं भाई भोला महतो को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को पुत्र रंजीत कुमार को काम दिलाने के नाम पर सूरत ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की जाती थी और भोजन नहीं दिया जाता था। आशा ने पुलिस को बताया कि करीब दस दिन पहले पुत्र ने फोन कर आपबीती सुनाई और घर बुलाने की गुहार लगाई। पिता और भाई से उसे वापस भेजने को कहा गया तो उन्होंने पैसे नहीं होने का बहाना बना दिया। इसी बीच सोमवार को पुत्र के लापता होने की सूचना मिली। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि आवेदन मिला है। छानबीन की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.