मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय पर शुक्रवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की मड़वन प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें ग्रीन फील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, औद्योगीकरण एवं ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के नाम पर बहुफसली कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध किया गया। जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण एवं मकान निर्माण पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की गई। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन से जुलूस निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव लाल बाबू राय ने कहा कि मड़वन, कांटी, कुढ़नी, मुशहरी और बोचहां सहित कई क्षेत्रों में किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- समाजसेवी ग्रामीणों ने दिया 11 सूत्री मांग पत्...