मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के गवसरा गांव में हुए अग्निकांड के पीड़ितों के बीच मंगलवार को राहत सामग्री वितरित की गई। समाजसेवी सुरेश सहनी ने 48 पीड़ित परिवारों को आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई। प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक चौकी, बर्तन सेट तथा पांच-पांच एस्बेसटस शीट सहित अन्य उपयोगी सामान दिए गए। इस पहल से अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। समाजसेवी सुरेश सहनी ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने आगे भी जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता रामनरेश सहनी, कमलेश सहनी, रघुनाथ सहनी, धर्मेंद्र सहनी और शिवजी सहनी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...