मड़वन : अध्यक्ष समेत 12 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में शनिवार को प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष समेत 12 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए चंदा रानी, उपाध्यक्ष पद के श्यामलाल महतो और सचिव पद के लिए हरिशंकर प्रसाद सिंह समेत नौ कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। अंतिम दिन एक भी नामांकन नहीं होने के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निर्विरोध चुने गए सभी सदस्यों को 18 मार्च को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 11 मई 2025 को प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद से प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ही, इसके प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे थे। इसका कार्यकाल पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.