पिथौरागढ़, अप्रैल 1 -- मड़मानले क्षेत्र में रसोई गैस वितरण न होने पर ग्रामीणों में रोष है। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख अर्चना पांडेय, ग्राम प्रधान सुनीता धामी के नेतृत्व में मंगलवार को लोगों ने पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि मडमानले क्षेत्र में गलात अखुली, धुर्च, जिनकोट, कुनकरिया, दोबाल, बाइयो, हुण्डी समेत करीब 12 ग्राम पंचायत में रहने वाले लोग सिलेंडर रिफिल करते हैं, लेकिन क्षेत्र में दो माह से रसोई गैस वितरण नहीं हुआ है। कई उपभोक्ताओं के सिलेंडर खाली हो चुके हैं। कहा कि लंबे समय से वाहन न पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने ग्रामीणों को हो रही दिक्कत को देखते पूर्ति विभाग से जल से जल्द रसोई गैस वाहन मड़मानले क्षेत्र में भेजने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.