मऊ, अप्रैल 4 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भैंसाखरग गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो बकरियां मर गईं, जबकि तीन बकरियां झुलस गईं, जिनका उपचार चल रहा है। बचाने गए गृहस्वामी भी हल्का झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैंसाखरग गांव निवासी श्यामदेव पुत्र स्व रामरूप ने मड़ई डालकर बकरियों को बांधते थे। उसी मड़ई में एक तरफ चारपाई डालकर सोते बैठते भी थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से अचानक मड़ई में आग लग गई। जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन आग की चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.