मडराक में बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
अलीगढ़, अगस्त 24 -- मडराक, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हाजीपुर चौराहे के पास शनिवार को बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। संजीव कुमार, पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप कुमार अलीगढ़ में स्टेयरिंग का काम करता था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे संदीप अपने सहकर्मी लक्ष्मण सिंह के साथ मनोहरपुर कायस्थ से बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था। इगलास रोड स्थित हाजीपुर चौराहे के आगे अलीगढ़ कॉलेज के पास एक बस चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में संदीप बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.