देवरिया, फरवरी 27 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवाश्रम मठ लार के महंत पद का विवाद सुलझ गया परन्तु प्रबंधक पद का विवाद उलझ गया। कारण कि जो प्रबंध समिति अधिकृत रूप से काम कर रही है अभिलेखों में उसके अध्यक्ष पद पर स्वामी अभयानन्द गिरी का ही हस्ताक्षर प्रमाणित है। अभ्यायानंद देवाश्रम पर नहीं हैं। उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। देवाश्रम मठ लार द्वारा कई शिक्षण संस्थाओं का संचालन किया जाता है। इन्हीं में एक पीजी कॉलेज भी है। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार में प्राचार्य, प्रोफेसर सहित कुल 60 कर्मचारी कार्यरत हैं। जनवरी माह का वेतन सभी कर्मचारियों को 2 फ़रवरी को मिल गया था। जनवरी के वेतन भुगतान में पूर्व महंत स्वामी अभयानन्द गिरी का ही हस्ताक्षर हुआ था। अब जबकि स्वामी अभयानन्द गिरी को महंत पद से हटा दिया गया और नई प्रबंध समिति अभी...