मठ-मंदिरों में गूंज रहे भजन-प्रवचन, भंडारे में श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद
बिहारशरीफ, मई 19 -- मलमास मेला : मठ-मंदिरों में गूंज रहे भजन-प्रवचन, भंडारे में श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद फोटो राजगीर संठ : राजगीर के धनिमां पहाड़ी मठ में लगे भंडारे में मंगलवार को प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु । राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेले के तीसरे दिन राजगीर का धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। विभिन्न मठों और मंदिरों में भजन-कीर्तन, रामधुन और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन जारी रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था की गयी है। झुमकी बाबा मंदिर, फलाहारी बाबा आश्रम, कैलाश आश्रम, हनुमानगढ़ी मंदिर, धनिमा पहाड़ी मंदिर, कबीर मठ, बड़ी संगत तथा रजौली संगत समेत विभिन्न मठों में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और भंडारे का सिलसिला लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- भंडारे से पहले बताए ग्रहण करने के नियम दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.