झांसी, मार्च 17 -- चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा 19 मार्च को है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। ब्रह्ममुहुर्त में घर-घर घट स्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक बुन्देले शक्ति की भक्ति में लीन हों जाएंगे। पर्व को लेकर मठ-मंदिर, सिद्धपीठ तैयार हो रहे हैं। अधिकांश स्थानों पर सफाई-सजावट का दौर अंतिम चरण में है। धर्माचार्यों के अनुसार मां अंबे पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। गुरुवार को चैत्र नवरात्र को लेकर नगर के काली सिद्धपीठ, लहर सिद्ध पीठ, पंचकुइयां सिद्धपीठ, सिद्धेश्वर सिद्धपीठों सहित अन्य देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हैं। अधिकांश स्थानों पर कारीगर काम करते दिखे। यहां नवरात्र पर आस्था का मेला लगता है। वहीं करौंदी वाली माता, कैमासन माता, मैमासन माता, संतोषी माता मंदिर, अंजनी माता मंदिरों पर भी नौ दिन उपासना होगी। 19 मार्च को पहले दिन ब्रह्म मुहुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.