गुमला, जून 8 -- भरनो। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मठ तुरीअम्बा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र किशोर एक्का (58) का रविवार शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे रांची के कांके स्थित सुकुरहुटू के निवासी थे। जानकारी के अनुसार वे हृदय रोग से पीड़ित थे तथा पिछले वर्ष उनका हार्ट ऑपरेशन भी हुआ था। रविवार शाम अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें तत्काल मेडिका अस्पताल रांची ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को कांके स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षकों ने बताया कि नरेंद्र किशोर एक्का मृदुभाषी, सरल स्वभाव के और अपने कर्तव्यों के प्रति अत्यंत निष्ठावान थे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर की वरीय शिक्षिका रानो मरांडी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर उनके निधन पर बीपीओ सूरज लक...