मठ की जमीन जोतने गए महंत को मारपीट कर किया घायल
मोतिहारी, मई 21 -- चिरैया। थाना क्षेत्र के बरैठा मठ टोला में सनातनी मठ की जमीन जोतने गए महंत को कथित भू माफियाओं ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी व्यक्ति को चिरैया सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया है। घटना गुरुवार को घटी है। मामले को लेकर घायल महंत बालेश्वर दास उर्फ बलद्रिं सिंह ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि वे ट्रैक्टर से मठ की जमीन जोतवा रहे थे। इसी क्रम 10-15 की संख्या में आए कथित भू माफियाओं ने उन्हें मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है तथा ट्रैक्टर को भगा दिया है। उन्होंने कहा कि मठ की जमीन पर भू माफियाओं की टेढ़ी नजर है। वे किसी तरह से जमीन को हड़पने की मंशा पाल रखे हैं। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.