मठिया में शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
गोपालगंज, अप्रैल 28 -- विजयीपुर। एक संवाददाता विजयीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर अवैध शराब बेच रहे बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सरल भगत और उनके पुत्र अविनाश सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक एएसआई वीरेंद्र कुमार गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दोनों यूपी की ओर से शराब लाकर घर के पीछे बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की 30 लीटर, 20 लीटर और 10 लीटर क्षमता वाली शराब से भरी बाल्टियां, 2-2 लीटर के दो गैलन तथा सात पीस बंटी-बबली शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 65 लीटर शराब जब्त की गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.