देवरिया, मई 31 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। खोरीबारी क्षेत्र के प्रसिद्ध मठिया मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने भी पर्यटन विभाग को इस धाम के विकास के लिए पत्र लिखा है। खोरीबारी का मठिया मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो लंबे समय से विकास की राह देख रहा है। यह क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि 21 सोमवार और शुक्रवार को मठिया माता के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी कारण दूर-दराज से श्रद्धालु हर सोमवार और शुक्रवार को यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ग्रामीणों, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इस धाम को पर्यटन...