जहानाबाद, अप्रैल 7 -- काको, निज संवाददाता: पाली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मृतका के पिता के बयान पर पाली थाना में पति, सास और ससुर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि धनरूआ थाना क्षेत्र के कोल्हाचक गांव निवासी अखिलेश चौधरी ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद, सास और ससुर को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता समय-समय पर फोन के माध्यम से अपनी पीड़ा परिजनों को बताती रहती थ...