रायबरेली, अप्रैल 2 -- सलोन (रायबरेली) संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे रुद्र के मजरा मटका गांव में मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। उन्हें पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें एक ही परिवार के सात बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार होने से गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है। सलोन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को बदहजमी और गैस्ट्रो की समस्या थी। सीएचसी में समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालांकि परिजनों ने अपने-अपने बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.