दरभंगा, मई 20 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के मट्ठाराही गांव की एक नाबालिग लड़की का शव मंगलवार की शाम एक तालाब में मिलने की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। बगहा चौर स्थित एक तालाब में किसी ने एक लड़की का शव उपलाते देखा। इसके बाद यह खबर तेजी से चारों ओर फैल गयी। लोगों की भीड़ तालाब पर जमा हो गयी। शव की पहचान मट्ठाराही गांव के ललित मंडल व मंजुला देवी की 15 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी के रुप में की गई। अंशु के परिवार वालों ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही उनकी पुत्री घर से गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...