मेरठ, मार्च 21 -- मटौर गांव निवासी ससुरालियों पर महिला ने शुक्रवार रात मारपीट कर बच्चों को छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। शनिवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने पर दर्ज मुकदमे में पीड़िता शीतल बताया कि शादी के बाद से ही पति अमित, सास आशा, ससुर ओमपाल, देवर अनुज और अरुण मिलकर उसे परेशान करने लगे थे। जिसके चलते वह मोदीपुरम में प्राइवेट नौकरी कर अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। शुक्रवार रात ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बच्चों को छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रात्रि में पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए जानकारी दी थी, लेकिन ससुरालियों ने पुलिस के थाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खोला था। जिस पर महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.