मटौर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हजारों गुठलियां डीएफओ को सौंपी
मेरठ, जुलाई 18 -- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलिज मटौर दौराला की छात्राओं ने अनूठी पहल की है। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को मेरी गुठली मेरा बैंक होमवर्क दिया था। छात्राओं ने इस ग्रीष्मकालीन अवकाश के होमवर्क के तहत आम, जामुन और अन्य फलों की हजारों गुठलियां इकठ्ठी कीं। इन एकत्रित की गई गुठलियों को शनिवार को छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ वंदना फोगाट से भेंट कर सौंपा। छात्राओं की इस रचनात्मक सोच की डीएफओ ने सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में सुनीता रानी, ममता, निकुंज, निकिता, अंश रहे। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने आम की 2700, जामुन की 10480 गुठलियां सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.