सहरसा, फरवरी 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मटेश्वर धाम कांठो बलवाहाट मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, जिला प्रशासन सहरसा एवं न्यास समिति बाबा मटेश्वर धाम के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 17 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव के मुख्य राजकीय कार्यक्रम का पहला दिन सोमवार आज से शुरू हो गया। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त है। महोत्सव स्थल पर आकर्षक मंच, भव्य पंडाल एवं सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है। महोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम का आगाज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.