मटेश्वर धाम मेला के लिए मिले विशेष फंड
सहरसा, जून 7 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में वर्ष 2026 के श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार से विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के नाम संबोधित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय के माध्यम से सौंपा गया है। आवेदन में कहा गया है कि बाबा मटेश्वर धाम बिहार के प्रमुख एवं प्राचीन शिवालयों में शामिल है। यहां प्रत्येक वर्ष श्रावण एवं भाद्रपद माह में लाखों डाकबम, कांवरिया और श्रद्धालु राजघाट (छर्रापट्टी, साहेबपुरकमाल) से गंगाजल लेकर लगभग 80 किलोमीटर की पदयात्रा कर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- जिले में एक करोड़ की राशि से होगा श्रावणी मेले का आयोजन सावन की सोमवारी पर श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.