बलिया, जनवरी 23 -- सोहांव। नरही क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नरही खेल मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले में मटीही (गाजीपुर) ने महेंन्द (गाजीपुर) को 52 रन पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान अनूप राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। मटीही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। महेंन्द की टीम 11 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। अम्पायर अवनीश हलचल व गोलू राय रहे। कमेन्ट्री पियूष राय ने की। इस दौरान अवनीश राय, गंभीरा राम, सुखदेव, मृत्युंजय राय, बंटी राय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.