मटीपुरा के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस
अमरोहा, मई 24 -- अमरोहा। जिलाधिकारी की ओर से गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटीपुरा के ग्राम प्रधान अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। 15 दिन के भीतर मय साक्ष्य लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बताया जाता है कि शिकायतों के मददेनजर कराई गई जांच में ग्राम प्रधान दोषी मिले हैं। जांच कमेटी की रिपोर्ट में ग्राम प्रधान अपने दायित्वों का निर्वहन संतोषजनक ढंग से न करने, पद का दुरुपयोग करने, क्रय किया गया ई रिक्शा मौके पर नहीं मिलने, पत्रावलियों को उपलब्ध न कराने, पत्रावलियां पूर्ण न करने के दोषी पाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.