बेगुसराय, मार्च 30 -- बीहट। मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगों सिंह की 85 वर्षीया माता पार्वती देवी का रविवार की शाम केशावे स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, शंभू सिंह, अमरेन्द्र अमर समेत अन्य कई दलों के नेताओं ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया गंगातट पर किया गया जहां बड़ें पुत्र मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगों सिंह ने मुखाग्नि दी। 85 वर्षीया पार्वती देवी एक धर्मपारायण महिला थी और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...