बेगुसराय, दिसम्बर 10 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। मटिहानी पंचायत एक अंतर्गत वार्ड 10 में पीसीसी सड़क से रामप्रकाश तांती, सिंधु तांती, राजो महतो, नोखे तांती और मनिक तांती के घर तक सुरक्षा दीवार, सोख्ता, मिट्टी भराई तथा पैवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को किया गया। कुल 7 लाख 51 हजार 964 रुपये की लागत से बनने वाले इस निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय एवं पंचायत समिति सदस्य रामाश्रय साव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त रास्ता वर्षों से जर्जर स्थिति में था। इससे आवाजाही में काफी कठिनाई होती थी। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह है। कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे और जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुण...