बेगुसराय, मार्च 28 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सैदपुर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. संजर के 26 वर्षीय पुत्र मो. युवराज उर्फ मोहम्मद अबरार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे छितरौर ढाला के समीप से एक पिस्टल और एक मोबाइल फोन के साथ दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वृंदावन गांव के पास हवाई फायरिंग करते हुए भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस सक्रिय हो गई और संभावित रास्तो पर घेराबंदी शुरू कर दी। इसी क्रम में छितरौर ढाला के पास एक युवक को पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आसपास के क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.