बेगुसराय, मार्च 31 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मृतक के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मटिहानी गांव निवासी राम उदय राय के 27 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार के भाई संतोष राय ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि सोमवार की सुबह संजय राय, सरिता देवी, दीपक राय, अवनीश राय सहित सात लोग उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब मंतोष कुमार ने इसका विरोध किया तो सभी आरोपित उग्र हो गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान अवनीश राय ने लोहे के रॉड से मंतोष के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मटिहानी ले गए। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.