बेगुसराय, मार्च 7 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। पटना जिला अंतर्गत मोकामा अंचल के कसहा दियारा स्थित लगभग 290 एकड़ भूमि को टोपो लैंड घोषित कर बिहार सरकार द्वारा एनटीपीसी को छाय निस्तारण के लिए दिए जाने के मामले को लेकर शनिवार को मटिहानी में किसानों और प्रशासन के बीच बैठक आयोजित की गई। हालांकि लंबी बातचीत के बाद भी बैठक का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका और वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई। बताया जाता है कि कसहा दियारा की अधिकांश जमीन बेगूसराय जिले के मटिहानी अंचल अंतर्गत रामदीरी गांव के किसानों के दखल-कब्जे में है। इसी विवाद को लेकर मोकामा अंचल के आरओ शंभू कुमार और मटिहानी अंचलाधिकारी पृथा अखौरी ने किसानों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का प्रयास किया। किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वर्ष 1921 में सरकार द्वारा इस जमीन का बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.