बेगुसराय, अप्रैल 8 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के छितरौर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 86 में बच्चों के लिए पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे बच्चों और सेविका और सहायिका को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की सेविका शारदा कुमारी ने बताया कि पहले नल-जल योजना के तहत एक नल लगाया गया था, लेकिन वह खराब होकर टूट चुका है। इसके बाद केंद्र में पानी का एकमात्र सहारा चापाकल था। लेकिन पिछले लगभग दो -तीन माह से उसमें गंदा पानी आ रहा है। ऐसी स्थिति में केंद्र में भोजन बनाने और बच्चों के पीने और बर्तन धोने के लिए आसपास के घरों से पानी लाना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत होती है। इस समस्या की सूचना संबंधित कार्यालय को भी दी जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। मुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.