बेगुसराय, मार्च 5 -- मटिहानी, संवाद सूत्र मटिहानी में होली का पर्व अनोखी परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव में सामूहिक रूप से कुओं पर होली खेलने की परंपरा के तहत इस बार भी रंगों और पिचकारी के बीच रोमांचक माहौल देखने को मिला। इस आयोजन में गांव को दो टीमों में बांटकर कुओं के पास होली खेली जाती है। एक टीम दूसरी टीम पर नाद में घुले रंग से पिचकारी के माध्यम से प्रहार करती है। जो टीम बेहतर तालमेल, फुर्ती और रणनीति के साथ खेलती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। इस वर्ष मंगलवार को दो कुओं पर महिलाओं के लिए होली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साह के साथ होली खेली। वहीं बुधवार को सात कुओं पर पुरुषों के बीच पारंपरिक होली का आयोजन हुआ। वहां युवाओं और ग्रामीणों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। होली के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.