बेगुसराय, अप्रैल 11 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड की दरियापुर, बलहपुर-1 एवं सोनापुर पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन पदाधिकारी सदय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दरियापुर पैक्स से अभिषेक कुमार का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है जबकि शेष सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। सोनापुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश उर्फ पप्पू एवं विपिन कुमार सिंह मैदान में हैं। वहीं दरियापुर पैक्स से पप्पू यादव, बबलू कुमार यादव और विनोद यादव चुनावी मुकाबले में बने हुए हैं। बलहपुर-1 पैक्स से रजनीश कुमार का नामांकन वैध घोषित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी दिन प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.