मटिहनिया में पुल निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विकास खंड के ग्राम मटिहनिया चौधरी में विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बहुप्रतीक्षित पुल का शिलान्यास किया। क्षेत्रीय जनता और किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शुरू किए गए इस निर्माण कार्य से आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही जलभराव की पुरानी समस्या से निजात मिल जाएगा।विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। यह भी पढ़ें- पनियरा में 71 करोड़ 81 लाख की सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.