मटियोबेड़ा में डेढ़ साल से जला है ट्रांसफार्मर
गिरडीह, मई 29 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के खैराटुंडा पंचायत के ग्राम मटियोबेड़ा में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर डेढ़ साल से जला पड़ा है जबकि तार और पोल भी जर्जर स्थिति में है। हालांकि गांव में एक अन्य स्थान पर लगे ट्रांसफार्मर से मटियोबेड़ा के लोगों को बिजली मिल रही है लेकिन अधिक उपभोक्ता होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या होती है। ग्रामीणों के आग्रह पर गुरुवार को झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही सहायक अभियंता से फोन पर संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज लोग बेहाल, विभाग का ध्यान नहीं साथ ही जर्जर तार, पोल, ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.