नई दिल्ली, फरवरी 7 -- -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मटियाला में 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यासनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। ये शिलान्यास केवल ईंट और पत्थर का प्रतीक नहीं है, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास, सुविधाओं और बेहतर जीवन की मजबूत नींव हैं। इस कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत, मटियाला के विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 400 करोड़ का बजट स्वीकृत कि...