लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ,संवाददाता। बीबीडी इलाके में मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे मासूम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते वक्त चढ़ गई। घटना देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मासूम को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।

मासूम की पहचान मटियारी निवासी आशीष यादव का शिवांश (3) इकलौता बेटा था। मृतक के मामा मुकेश ने बताया कि मंगलवार को पड़ोस में भंड़ारा चल रहा था। शाम को घर के बाहर आसपड़ोस के बच्चों के साथ शिवांश खेल रहा था। तभी गांव के जितेंद्र का ट्रैक्टर-ट्रॉली उसका भतीजा अरुण चला रहा था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक कर रहा था। टैक्टर-ट्रॉली बैक करते वक्त शिव...