मटियारा और पंजाबी कॉलोनी में गंदे पानी से लोग परेशान
प्रयागराज, जून 6 -- अलोपीबाग क्षेत्र के मटियारा रोड और पंजाबी कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पाइप लाइन से गंदा पानी आ रहा है। पेयजल की आपूर्ति ऐसी है कि यह पीने योग्य नहीं है। नाराज लोगों ने अल्लापुर जोनल कार्यालय में इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशानी दूर नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कहीं नाली का पेजयल पाइप लाइन से कनेक्शन हो रहा है। मेन लाइन होने के कारण क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक घरों में जैसे ही पानी आता है, बेहद गंदा। पानी का रंग पीला होता है और दुर्गंध इतनी आती है कि कोई सफाई तक नहीं कर सकता है। घंटों पानी बहाने के बाद स्थिति कुछ सामान्य होती है। भाजपा कार्यकर्ता श्रीश चंद्र दुबे ने बताया कि आम नागरिकों की इस समस्या की शिकायत अल्लापुर जोनल कार्यालय में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे नाराजगी बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.