देवरिया, जून 2 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से चिकित्सक विहीन हो गए हैं, जबकि एक अन्य केंद्र आयुष चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। इस कमी के चलते स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

चिकित्सकों की कमी लार सीएचसी के अंतर्गत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं। इनमें से ककरौली और मटियरा जगदीश स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों का स्थानांतरण हो जाने के कारण ये दोनों केंद्र अब पूरी तरह से 'डिस्पेंसरी' बनकर रह गए हैं। यहां आने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही बैरंग लौटना पड़ रहा है या फिर लंबी दूरी तय कर सीएचसी लार जाना पड़ रहा है। ​क्षेत्र के पिण्डी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं है। यहाँ एलोपैथिक डॉक्टर नहीं होने के कारण पूरा अस्पताल आयुष चिकित्सक...